Up Jansamvad News

Latest News in Hindi

सुधीर दीक्षित वरिष्ठ अधिवक्ता नामित,इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने दी उपाधि, अलीगढ़ से संबंध

1 min read
सुधीर दीक्षित वरिष्ठ अधिवक्ता नामित

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अधिवक्ता सुधीर दीक्षित को वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया है। हाथरस के मूल निवासी श्री दीक्षित ने अलीगढ़ न्यायालय में कई वर्षों तक अपनी सेवाएं दी हैं और वर्तमान में उच्च न्यायालय तथा सर्वोच्च न्यायालय में वकालत कर रहे हैं।

श्री दीक्षित ने अलीगढ़ न्यायालय में एक एडवोकेट के रूप में कई साल तक सेवाएं प्रदान कीं। वर्ष 2001 से वे इलाहाबाद उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय में सक्रिय रूप से वकालत कर रहे हैं। उनका आवास अलीगढ़ के स्वर्ण जयंती नगर में है।

उच्च न्यायालय में ‘सीनियर एडवोकेट’ (वरिष्ठ अधिवक्ता) एक प्रतिष्ठित उपाधि है, जो किसी वकील को उसके कानूनी क्षेत्र में असाधारण कौशल, ज्ञान और अनुभव के लिए दी जाती है। इस पद के लिए उच्च न्यायालय या सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नामांकन किया जाता है, जिसमें वकील की योग्यता, अनुभव और वकालत में प्रतिष्ठा जैसे कारकों पर विचार किया जाता है। यह पद केवल योग्यता के आधार पर दिया जाता है।

वरिष्ठ अधिवक्ता बड़े और जटिल मामलों पर ध्यान केंद्रित करते हैं। उन्हें कुछ छोटे कार्यों, जैसे नोटिस या हलफनामे का प्रारूपण करने से प्रतिबंधित किया जाता है। वे कनिष्ठ वकीलों का मार्गदर्शन भी करते हैं।

श्री सुधीर दीक्षित को प्रयागराज उच्च न्यायालय द्वारा सीनियर एडवोकेट की उपाधि प्रदान किए जाने की सूचना मिलते ही उनके ससुराल पक्ष में हर्ष का माहौल छा गया। अलीगढ़ के राधिका एंक्लेव, स्वर्ण जयंती नगर स्थित उनके ससुराल में लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर श्री संजय कुमार सारास्वत, सुलक्षणा सारास्वत, इप्शिता सारास्वत, मनोज कुमार शर्मा, निशा शर्मा, अनिरुद्ध शर्मा, नागेंद्र कुलश्रेष्ठ, जितेंद्र सेंगर, नितिन प्रेम भान सिंह तोमर और डॉ. विपिन वाष्र्णेय सहित कई लोग उपस्थित थे।

ROOPENDRA KUMAR
Author: ROOPENDRA KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed