दो अभियुक्त अवैध चाकू के साथ गिरफ्तारः पालीमुकीमपुर पुलिस की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
1 min read

दो अभियुक्त अवैध चाकू के साथ गिरफ्तारः पालीमुकीमपुर पुलिस की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्र में पुलिस ने दो अभियुक्तों को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान सुनील पुत्र अतरसिंह, निवासी ग्राम बाहय, थाना दादों
और उमेश उर्फ आकू पुत्र कप्तान सिंह, निवासी नगला गिरवर, थाना दादों के रूप में हुई है। थाना प्रभारी रवि चंद्रावल ने बताया पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के पास से एक-एक अवैध चाकू बरामद किया। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
इस गिरफ्तारी अभियान में प्रभारी निरीक्षक रवि चन्द्रवाल, उपनिरीक्षक नजीर अहमद और उपनिरीक्षक अमित कुमार सहित पालीमुकीमपुर थाना पुलिस टीम शामिल थी।
