थाना गंगीरी पुलिस ने अवैध रायफल के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार
1 min read
थाना गंगीरी पुलिस ने अवैध रायफल के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार
थाना गंगीरी पुलिस की सतर्क टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध हथियार रखने के मामले में एक अभियुक्त को धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध रायफल 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सतेन्द्र पुत्र रोरन सिंह, निवासी ग्राम चितकुरा, थाना गंगीरी, के रूप में हुई है। गिरफ्तारी थाना क्षेत्र गंगीरी से की गई। इस संबंध में मुकदमा संख्या 20/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत थाना गंगीरी में पंजीकृत किया गया है।अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसमें पहले से दो मामले थाना गंगीरी पर दर्ज हैं:
इस कार्रवाई में पुलिस टीम का नेतृत्व उप-निरीक्षक रोहित कुमार और उप-निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह ने किया।
यह खबर आज थाना गंगीरी पुलिस द्वारा शाम 5:00 बजे दी गई है
