अतरौली नुमाइश में भव्य कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का हुआ आयोजन
1 min read

अतरौली नुमाइश में भव्य कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का हुआ आयोजन
अतरौली नुमाइश के आयोजनों में एक भव्य कवि सम्मेलन एवं मुशायरा संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम काव्य रस से सराबोर रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह लोधी एवं अधिशासी अधिकारी अमिता वरुण ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर फूल-माला अर्पित करके किया। अध्यक्षता योगेंद्र गुप्ता ‘योगी’ ने की, जिन्होंने अमिता वरुण को सम्मानित किया। विभिन्न सभासदों ने आए कवियों-शायरों का सोल उड़ा कर और फूल-मालाओं से स्वागत किया।प्रतिष्ठित शायरों-कवियों ने अपनी मधुर वाणी से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस दौरान सिराज अहमद, ऋषिपाल सिंह, रोहित शुक्ला, अजीत यादव, ललित शर्मा आदि शामिल रहे।
यह खबर आज रविवार शाम 6:00 बजे कबर की गई है।
