Up Jansamvad News

Latest News in Hindi

थाना अतरौली पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को पकड़ा

1 min read

थाना अतरौली पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को पकड़ा

अतरौली पुलिस टीम ने एक वारंटी अभियुक्त चंद्रपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। चंद्रपाल सिंह पुत्र कोमल सिंह निवासी मलहपुर थाना अतरौली है।

यह गिरफ्तारी रिकवरी वारंट वाद संख्या 61/2019 से संबंधित है, जो दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 128 के तहत दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी अंकित सिंह ने आज शाम 5:00 बजे बताया कि पुलिस लंबे समय से इस मामले में चंद्रपाल सिंह की तलाश कर रही थी। जिसको थाना क्षेत्र अतरौली से पकड़ा है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष श्री अंकित सिंह, उपनिरीक्षक श्री रितिक, कांस्टेबल सुमित कुमार और कांस्टेबल शुभम धीमान शामिल थे।

ROOPENDRA KUMAR
Author: ROOPENDRA KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *