Up Jansamvad News

Latest News in Hindi

छर्रा के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित हुआ

1 min read

छर्रा के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित हुआ

शनिवार दोपहर 3 बजे छर्रा में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलीगढ़ के निर्देश पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज छर्रा में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित हुआ। पीएलबी नरेंद्र कुमार  ने बालिकाओं को बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज, बाल श्रम, साइबर अपराध, सुमंगला- सुकन्या योजनाओं, शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009, निशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत तथा हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, आदि की विस्तृत जानकारी दी। अध्यापिकाओं में नीतू सिंह, शोभा, खुशी आदि के साथ बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। शिविर बालिकाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

ROOPENDRA KUMAR
Author: ROOPENDRA KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *