Up Jansamvad News

Latest News in Hindi

समाजवादी पार्टी द्वारा अतरौली को जिला व दादो को तहसील बनाने की मांग को लेकर संकल्प सभा की रैली का हुआ आयोजन

1 min read

समाजवादी पार्टी द्वारा अतरौली को जिला व दादो को तहसील बनाने की मांग को लेकर संकल्प सभा की रैली का हुआ आयोजन

अतरौली में समाजवादी पार्टी ने आज शनिवार दोपहर 3 बजे’कल्याण सिंह नगर’ के नाम से अतरौली को जिला व दादो को तहसील बनाने की मांग को लेकर एक संकल्प सभा का आयोजन किया। यह सभा पैठ चौराहे पर हुई, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय जनता शामिल हुई।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक वीरेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी अतरौली को जिला बनाने की मांग का समर्थन करती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि वर्तमान सरकार यह मांग पूरी नहीं करती है, तो अखिलेश यादव सत्ता में आने के पहले ही दिन अतरौली को जिला घोषित करेंगे।
गुन्नौर के विधायक राम खिलाड़ी यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अतरौली को जिला न बनाने से बाबूजी कल्याण सिंह का नाम खराब होगा। यादव ने मांग की कि अतरौली को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह के नाम पर ‘कल्याण सिंह नगर’ जिला बनाया जाए और दादों को तहसील का दर्जा दिया जाए।
कार्यक्रम के दौरान, अतरौली को जिला बनाने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया। समाजवादी कार्यकर्ताओं ने इस दौरान ‘अतरौली जिला बनाओ, समाजवादी पार्टी आपके साथ’ जैसे नारे लगाए।
यह संकल्प सभा अतरौली और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से चली आ रही जिला बनाने की मांग को नई गति देती दिख रही है। समाजवादी पार्टी ने इस मुद्दे को एक प्रमुख राजनीतिक एजेंडे के रूप में आगे बढ़ाने का संकेत दिया है।

ROOPENDRA KUMAR
Author: ROOPENDRA KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *