Up Jansamvad News

Latest News in Hindi

महलवार पॉलिटेक्निक में वार्षिक दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

1 min read

आज महलवार पॉलिटेक्निक में वार्षिक दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई। समारोह के मुख्य अतिथि माननीय केहरि सिंह जी  ब्लॉक प्रमुख अतरौली रहे, जबकि अध्यक्षता आई आई एमटी के प्राचार्य शंभू के एन सिंह रावत ने की।
मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं उपाधियाँ प्रदान कीं और अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा जीवन को सही दिशा देने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के मेधावी छात्रों को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। MIT प्राचार्य पुष्कल कुलश्रेष्ठ ने सभी का आभार व्यक्त किया और छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित किया l इस अवसर पर नवाब सिंह एडवोकेट,  जितेंद्र महलवार, टी  राजपूत, कुलदीप गौड़  रवि कुमार, लेखराज सिंह, भारतेंदु, चौधरी विनोद  कुमार, साकेत सिंह, डीप सिंह, महेंद्र सिंह, विवेक कुमार प्रदीप कुमार, उमेश कुमार भगवान सिंह, प्रवीण कुमार, अनीता पूजा कांता प्रसाद आदि लोग उपस्थित थे l कार्यक्रम में सिमरन साक्षी भावना मोहर सिंह शिवांश तथा सचिन ने प्रोग्राम प्रस्तुत किया l कार्यक्रम का संचालन पूजा तोमर एवं भारतेंदु सिंह जी ने कियाl

ROOPENDRA KUMAR
Author: ROOPENDRA KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *