Up Jansamvad News

Latest News in Hindi

कैलाश बहादुर सिंह बघेल बने एलडीबी बैंक के निर्विरोध अध्यक्ष, मिला प्रमाण पत्र

1 min read

रूपेन्द्र कुमार अतरौली

अतरौली : भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को नाम वापसी का आखिरी दिन था। भाजपा नेता कैलाश बहादुर सिंह बघेल का एक मात्र नामांकन होने के कारण वह निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।

कैलाश बहादुर सिंह बघेल शिक्षा मंत्री मंत्री संदीप सिंह का स्वागत करते हुए।

चुनाव अधिकारी मनोज कुमार पांडे, शाखा प्रबंधक राजेश खन्ना ने निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन पवन वर्मा, सलीम गाजी, गेंदालाल वर्मा, राजू बघेल, यज्ञपाल लोधी, अमित राघव, हेमेंद्र राजपूत, डा. रामेश्वर, नीलकमल राजपूत आदि ने निर्विरोध निर्वाचन पर फूल मालाओं से उनका स्वागत किया और मिष्ठान वितरित किया।

कैलाश बहादुर सिंह बघेल पूर्व सांसद राजवीर सिंह का स्वागत करते हुए।
ROOPENDRA KUMAR
Author: ROOPENDRA KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *