दादो के गांव नगरिया सिहानी में महिला ने की आत्महत्या, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
1 min read
दादो के गांव नगरिया सिहानी में महिला ने की आत्महत्या, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
थाना दादों क्षेत्र के गांव नगरिया सिहानी में मंगलवार सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गांव निवासी 24 वर्षीय राखी यादव पत्नी श्यामवीर ने सुबह करीब 11 बजे घर में पंखे की कुंडी में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य किसी काम से खेत पर गए हुए थे। इसी दौरान महिला ने घर में यह कदम उठा लिया। किसी ग्रामीण द्वारा घटना की सूचना मायके पक्ष को दी गई। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता संजू यादव ने ससुराल पक्ष पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका अपने पीछे पति और एक वर्षीय मासूम बेटे को छोड़ गई है।
बताया गया है कि मृतका का पति श्यामवीर नोएडा में रहकर एक कंपनी में मजदूरी करता है और घटना के समय वहीं मौजूद था। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गये। वही मृतका की मां सहित मायके पक्ष की महिलाएं पहुंची और सभी का रो-रो कर बुरा हाल था।
