किसान नेताओं की रिहाई पर संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा द्वारा एक रोज़ा इफ्तार और जश्न का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
1 min read
आज, 28 मार्च 2025 को अलीगढ़ जिला कैम्प कार्यालय पर संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा द्वारा एक रोज़ा इफ्तार और जश्न का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन किसान नेताओं की रिहाई की खुशी में किया गया, जो कि मोर्चा के देशव्यापी जेल भरो आंदोलन के परिणामस्वरूप संभव हुई।
यह आंदोलन एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) गारंटी कानून की मांग को लेकर 13 फरवरी 2024 से खनौरी बॉर्डर, शंभू बॉर्डर और रतनपुरा बॉर्डर पर चल रहा था। इस दौरान किसान नेता बापू सरदार जगजीत सिंह डल्लेवाल और अन्य नेताओं के नेतृत्व में आंदोलनरत किसानों को पंजाब सरकार ने गिरफ्तार किया था। संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा के दबाव और आंदोलन के बाद, केंद्र सरकार और पंजाब सरकार ने बीती रात किसान नेताओं को रिहा कर दिया।
इसी जीत का जश्न मनाने के लिए अलीगढ़ के 24 फुटा रोड, पटवारी नगला स्थित जिला कैम्प कार्यालय में मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहम्मद रिजवान शाह और राष्ट्रीय महासचिव शहजाद हुसैन की अगुवाई में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। रमज़ान माह के सम्मान में रोज़ा इफ्तार के साथ इस अवसर को यादगार बनाया गया। कार्यक्रम में मोर्चा सह-संयोजक जितेंद्र शर्मा, मण्डल अध्यक्ष शारिक अल्वी, हबीब अहमद, अहमद मामा, शाकिर भाई, शाहरुख, नदीम, वसीम, मोहम्मद जाकिर, शहनवाज़ ठाकुर, बुनदु पहलवान, सनी, अशोक शर्मा, अमित ठाकुर, मोनू अग्रवाल, राकेश सिसोदिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह आयोजन न केवल किसानों की रिहाई का उत्सव था, बल्कि संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा की एकता और संघर्ष की भावना को भी दर्शाता है।