Recent Posts

Up Jansamvad News

Latest News in Hindi

अतरौली में अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर हुआ हवन

1 min read

आज दिनांक 20 मार्च 2025 को अतरौली में अवंती बाई चौराहे पर वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी के बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा मंत्री माननीय संदीप सिंह (उर्फ संजू भैया) ने भाग लिया। इस अवसर पर उनके साथ हवन का कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें उन्होंने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में देहात मंडल अतरौली के मंडल अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर सिंह, जीरौली धूम सिंह के मंडल अध्यक्ष होमेंद्र सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष अभयदीप, अतरौली के पूर्व नगर अध्यक्ष पवन वर्मा, दीपक लोधी, धर्मेंद्र सिंह, मास्टर रतन सिंह, मास्टर गेंदालाल वर्मा, योगेंद्र सिंह लोधी, नेम सिंह चौकीदार, डॉ. तोताराम, दिगंबर सिंह, उदय पाल सिंह, पूरन सिंह ब्रह्मचारी, डॉ. रविंद्र पाल सिंह ,डॉ जितेंद्र सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

ROOPENDRA KUMAR
Author: ROOPENDRA KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed