भाकियू के प्रतिनिधि मंडल ने बिजली विभाग की समस्याओ को लेकर सौंपा ज्ञापन
1 min read
भारतीय किसान यूनियन का प्रतिनिधि मंडल भाकियू ग्राम पहाड़ीपुर उपाध्यक्ष पवन यादव व श्यौराज सिंह के नेतृत्व में पंकज गोयल मुख्य अभियंता वितरण दक्षिणांचल विधुत वितरण निगम अलीगढ़ क्षेत्र अलीगढ़ से मिला जिन्हें बिजली विभाग की सभी क्षेत्रीय समस्याओं से लिखित में अवगत कराया अठारह सूत्रीय समस्या पत्र मुख्यमंत्री को संबोधित दिया जिसमें
1 बिजली विभाग का निजी किसी भी दशा में नहीं किया जाय
2 पूर्व में संचालित बिजनेस प्लान योजना को पुनः ज्यों का त्यों ही शीघ्र ही लागू किया जाए
1 ग्रामीण क्षेत्रों में मकानों के ऊपर से गुजर रही सभी विधुत लाइनों को विभागीय खर्चा पर अन्यत्र हटाया जाए
4 निजी नलकूपों का संयोजन स्वीकृत कराने पर पांच सौ मीटर लंम्बी विधुत लाइन फ्री में दी जाय साथ ही परिवर्तक व जोङा भी दिया जाय
5 विधुत प्रदाय संहिता की धारा 138 बी को समाप्त किया जाए
6 संविदा कर्मियों को स्थाई किया जाए साथ ही विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों के रिक्त सभी पदों पर शीघ्र ही भर्ती की जाय
7 विधुत दुघर्टना में मानव मृत्यु होने पर कम-से-कम पच्चीस लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाय आदि शामिल थी प्रतिनिधि मंडल में पूर्व जिला महासचिव चौधरी नवाब सिंह प्रमोद वर्मा सुभाष चन्द्र गुप्ता अमरसिंह आदि शामिल थे।