Recent Posts

Up Jansamvad News

Latest News in Hindi

संयुक्त किसान मोर्चा गैर-राजनीतिक व किसान मजदूर मोर्चा ने दिल्ली प्रेस क्लब में किया बड़ा ऐलान

1 min read


संयुक्त किसान मोर्चा गैर-राजनीतिक व किसान मजदूर मोर्चा ने दिल्ली प्रेस क्लब में किया बड़े ऐलान
     संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक (भारत) की मीटिंग दिल्ली में गुरुद्वारा श्री रकाबगंज साहिब में हुई जिसमें दक्षिण भारत सहित देश के कई राज्यों के किसान नेता हाजिर हुए 13 फरवरी से किसान अपनी मांगों को लेकर शंभू, खनौरी व रतनपुर मोर्चों पर धरनारत हैं 9 महीने होने के बावजूद भी सरकार किसानों की मानी हुई मांगों को लागू नहीं कर रही है किसानों  की मांगों को लागू करवाने के लिए सीनियर किसान नेता जगजीत सिंह डलेवाल 26 नवंबर से खनौरी मोर्चे पर आमरण अनशन पर बैठ रहे हैं आज की मीटिंग में तय हुआ कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों के किसान व मजदूर साथी 26 नवंबर को खनौरी मोर्चे पर पहुंचेंगे! दक्षिण भारत के कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना सहित कई राज्यों में आमरण अनशन की सपोर्ट में जिला मुख्यालयों पर शांतमई  प्रदर्शन किए जाएंगे! मीटिंग के बाद एस.के.एम गैर-राजनीतिक  व के.एम.एम दोनों फोर्मो  द्वारा प्रेस क्लब इंडिया दिल्ली में प्रेस वार्ता की गई! पंजाब सरकार द्वारा बठिंडा में भारतमाला प्रोजेक्ट को लेकर  प्रदर्शन कर रहे किसानों पर हुए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की! खनौरी मोर्चे पर 26 नवंबर से जगजीत सिंह डलेवाल आमरण अनशन पर बैठ रहे हैं उसी दिन खनौरी मोर्चे से और भी बड़े ऐलान किये जाएंगे! मोर्चे ने कहा कि भारत सरकार हमारी मानी हुई मांगों को लागू करें! सरकार हमारी मांगे लागू नहीं करती है तो आमरन अनशन की सपोर्ट में 6 दिसंबर को शंभू मोर्चे से शांतमई तरीके से किसानों के पैदल जत्थे दिल्ली की ओर बढ़ेंगे मोर्चे ने कहा कि 25 नवंबर से संसद का सत्र शुरू हो रहा है सत्ता पक्ष अपने वादों को पूरा करते हुए किसानों की मांगों को अमली जामा पहनाए, विपक्षी पार्टियां भी किसानों की मांगों को संसद में रखें एमएसपी खरीद गारंटी कानून पर प्राइवेट मेंबर बिल लेकर आएं! कर्नाटक से कुरुबुरू शांता कुमार, तमिलनाडु से पी.आर पांडियन, मैडम सुधा ने कहा कि दक्षिण भारत के कई राज्यों में 26 नवंबर से खनोरी बॉर्डर पर हो रहे आमरण अनशन को मजबूती देने के लिए वह आंदोलन को देशव्यापी बनाने के लिए दक्षिण भारत में जिला मुख्यालयों पर शांत में प्रदर्शन किए जाएंगे! इस मौके पर सरवन सिंह पंधेर, सुखजिंदर सिंह खोसा, सुखजीत सिंह हरदोझण्डे, हरपाल सिंह बिलारी, लखविंदर सिंह औलख, गुरिंदर सिंह भंगू, गुरसाहब सिंह चाटीविंड, तेजवीर सिंह हरियाणा, अभिमन्यु कोहाड़, गुरमनीत सिंह मांगट, इंद्रजीत सिंह पन्नीवालिया, राजिंदर यादव यूपी,जितेंद्र शर्मा संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा यूपी मौजूद रहे।

ROOPENDRA KUMAR
Author: ROOPENDRA KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed