Recent Posts

Up Jansamvad News

Latest News in Hindi

क्वार्सी फार्म परिसर में किसान दिवस का किया गया आयोजन

1 min read





अलीगढ़ ): जिलाधिकारी विशाख जी0 के निर्देशानुसार बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किसान कल्याण केन्द्र लोधा क्वार्सी फार्म परिसर के सभागार में उप कृषि निदेशक यशराज सिंह की अध्यक्षता में किया गया।

किसान दिवस  में मुख्यतः कृषकों द्वारा विद्युतएवं नहरों के टेल फीडिंग की समस्याऐं उठाई गयी। वर्तमान में धान फसल में पानी की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुऐ मॉग उठाई गयी। विद्युत विभाग से कृषकों की मॉग के अनुरूप नवीन नलकूप विद्युत कनेक्शन नियमानुसार समय पर उपलब्ध कराने की मॉग उठाई गयी। जिसके संबन्ध में संबन्धित अधिकारियों द्वारा कृषकों को समय पर विद्युत, पानी उपलब्ध कराने के लिए आश्वस्त किया गया। किसान दिवस में विद्युत विभाग की 05, गंगनहर की 03, वनविभाग की 02 एवं नलकूप से संबन्धित 01 शिकायत प्राप्त हुयी है जिनका निस्तारण गुणवत्तायुक्त समयबद्धता से कराये जाने के लिए संबन्धित विभागो को प्रेषित कर दिया गया है।

किसान दिवस में कृषि एवं कृषि से संबन्धित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों प्रबन्धक अग्रणी बैंक, अधिशासी अभियन्ता नलकूप, वन सरंक्षक, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता, विद्युत के साथ ही कृषकगण भारतीय किसान यूनियन(टिकैत) के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव, चौधरी नबाव सिंह, रामअवतार प्रदेश उपाध्यक्ष, जगदीश यादव तहसील अध्यक्ष अतरौली एवं अन्य कृषकों बन्धुओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

ROOPENDRA KUMAR
Author: ROOPENDRA KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed