Up Jansamvad News

Latest News in Hindi

अतरौली क्षेत्र के तीन कीटनाशक केंद्रों के लाइसेंस निलम्बित

1 min read

रुपेंद्र कुमार अतरौली

अलीगढ़  : अपर मुख्य सचिव कृषि उत्तर प्रदेश शासन के रेडियोग्राम एवं जिलाधिकारी विशाख जी0 के आदेश के क्रम में जनपद के कृषकों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के लिए जिला कृषि रक्षा अधिकारी अमित जायसवाल द्वारा जिला उद्यान अधिकारी धीरेन्द्र सिंह के साथ जनपद के कीटनाशक प्रतिष्ठानों पर छापे की कार्यवाही की गयी।

निरीक्षण के दौरान तहसील अतरौली क्षेत्र में 18 प्रतिष्ठानों में जाँच की गयी जिसमें अभिलेखीय अनिमितता मिलने पर तीन प्रतिष्ठानों प्रशांत खाद बीज भंडार, गौरव कृषि रक्षा केंद्र एवं संजीव खाद बीज भंडार अतरौली स्टेशन के लाइसेंस निलंबित कर दिए गये एवं तीन संदिग्ध रसायनां के नमूने लिए गए जिसे विश्लेषण के लिए राजकीय प्रयोगशाला में प्रेषित किया गया है।

श्री जायसवाल ने प्रतिष्ठान स्वामियों को आईपीएम पद्धति का प्रचार-प्रसार करते हुए कृषकों को कीटनाशकों के प्रति जागरूक करने के साथ ही कैशमेमो जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने अनुमोदित कीटनाशकों की बिक्री, भंडारण एवं स्टॉक रजिस्टर में नियमित रूप से अंकन करने के साथ ही एक्सपायर कीटनाशकों के संबंध में दुकानदारों को सचेत किया।

ROOPENDRA KUMAR
Author: ROOPENDRA KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *