Recent Posts

Up Jansamvad News

Latest News in Hindi

यूपी में 50 से ज्यादा BJP जिलाध्यक्ष बदले, कृष्णपाल सिंह “लाला” बने अलीगढ़ जिलाध्यक्षचौधरी ऋषिपाल सिंह को हटाया

1 min read

यूपी में 50 से ज्यादा BJP जिलाध्यक्ष बदले, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पद पर कृष्ण पाल सिंह लाला और महानगर अध्यक्ष पद श्री राजीव शर्मा जी की नियुक्तिकी गई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में BJP ने 50 से ज्यादा जिलों के नए जिलाध्यक्ष घोषित किए हैं। जहा 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को भाजपा ने इस बदलाव के जरिए साधा है। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि बड़े शहरों में जिला अध्यक्षों को पार्टी ने पूरी तरह बदल दिया है। इस बार पूर्व विधायक और एमएलसी को भी जिलाध्यक्ष का प्रभार सौंपा गया है। इस क्रम में एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा को बनारस का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं बलिया की कमान पूर्व विधायक संजय यादव को सौंपा गया है।


बीजेपी ने जिलाध्यक्षों की सूची जारी की जहा हंसराज पप्पू रामपुर के BJP जिलाध्यक्ष बनाए गए, संजय शर्मा मुरादाबाद महानगर अध्यक्ष बनाए गए,आकाश पाल मुरादाबाद के BJP जिलाध्यक्ष बनाए गए,उदय गिरी गोस्वामी अमरोहा के जिलाध्यक्ष बनाए गए,भूपेंद्र चौहान बॉबी बिजनौर के BJP जिलाध्यक्ष बनाए गए,पुनीत त्यागी सहारनपुर महानगर के अध्यक्ष बनाए गए,महेंद्र सैनी सहारनपुर के बीजेपी जिलाध्यक्ष बनाए गए,सुधीर सैनी मुजफ्फरनगर BJP जिलाध्यक्ष बनाए गए,वेदपाल उपाध्याय बागपत के जिलाध्यक्ष बनाए गए है।

ROOPENDRA KUMAR
Author: ROOPENDRA KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed