Recent Posts

Up Jansamvad News

Latest News in Hindi

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलीगढ़ आगमन पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया जोशीला स्वागत

1 min read
राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू का जोशीला स्वागत करते हुए लोग

अलीगढ़।करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अलीगढ़ आगमन की सूचना पर करणी सेना के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठा.ज्ञानेंद्र सिंह चौहान व करणी सेना के प्रदेश संरक्षक अजीत सिंह तोमर के दिशा निर्देशन में एवं वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष चौहान व बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष उमेश कुमार सिंह के नेतृत्व में करणी सेना के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने खुर्जा सीमा पर पहुंच कर राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू का जोशीला स्वागत किया।यहां से सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता काफिले के रूप में करणी सेना के जुझारू कार्यकर्ता सत्येंद्र राघव के अलीगढ़ सीमा स्थित आवास पर पहुंचे वहां राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्मू जी ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा सभी कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत परिचय किया तत्पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चंदौस गए।वहीं कार्यक्रम के उपरान्त राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्मू जी ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सफल आयोजन की बधाई दी तथा गुड़गांव के लिए प्रस्थान किया।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल,निगम पार्षद दिनेश भारद्वाज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश मास्टर,राजेंद्र मोहन शर्मा,कृष्णा लोधी, आर्यन सिंह,प्रणय शर्मा,राहुल चौहान, कमल गुप्ता,जगमोहन मालवीय,दक्ष सहगल,हरिमोहन सिंह,अजय चौहान, दीपक वार्ष्णेय,अंकित भारद्वाज,अनूप उपाध्याय गौरव ठाकुर,राहुल सिंह, अमित सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में करणी सैनिक उपस्थित थे।

ROOPENDRA KUMAR
Author: ROOPENDRA KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed