गांव बैमवीरपुर में श्रीमद्भागवत कथा का कलश यात्रा के भव्य शुभारंभ
1 min read
गांव बैमवीरपुर में श्रीमद्भागवत कथा का कलश यात्रा के भव्य शुभारंभ आज रविवार दोपहर 2:00 बजे अतरौली क्षेत्र के गांव बैमवीरपुर में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा शुरू हो गई। शुभारंभ से पूर्व 21 कलशों की विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसका आगाज अजय कांत शर्मा के आवास से हुआ। पीले वस्त्र पहने महिलाएं व कन्याएं सिर पर कलश लिए गांव की गलियों में परिक्रमा करती रहीं। भजनों पर श्रद्धालु झूमते-नाचते दिखे। यात्रा पंडाल पहुंचकर वैदिक मंत्रों से पूजन के बाद कथा आरंभ हुई। आचार्य मुकुल महाराज जी ने प्रथम दिवस परीक्षित मोक्ष, भक्ति व जीवन आदर्शों पर कथा सुनाई। यजमान अजयकांत शर्मा, इंद्रावती देवी, प्रशांत शर्मा, अंजली शर्मा सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।
