भूमाफिया ने किया अतरौली नगर पालिका की जमीन का बैनामा,शिकायत हाईकोर्ट पहुंचने के बाद हुई FIR
1 min read


भूमाफिया ने किया नगर पालिका की जमीन का बैनामा
भूमाफिया ने अपनी पत्नी समेत तीन अन्य महिलाओं के नाम किया बैनामा,
भू माफिया ने सरकारी जमीन के अलावा एक अन्य व्यक्ति की जमीन भी कब्जा ली
मामले की शिकायत हाईकोर्ट तक पहुंचने के बाद हुई FIR
पूरा मामला अतरौली कोतवाली के पुराना रामघाट रोड स्थित नगर पालिका की सरकारी जमीन का है।
आपको बता दें अतरौली नगर के पुराना रामघाट रोड स्थित नगर पालिका परिषद की भूमि पर मोहल्ला सरायवली निवासी साहब सिंह द्वारा अवैध कब्जा कर लिया है। इस जमीन का सहाब सिंह ने अपनी पत्नी मुन्नी देवी समेत तीन महिलाओं क्रमश प्रवेश कुमारी,पुष्पा देवी,राजकुमारी के नाम फर्जी तरीके से बैनामा पंजीकृत कर दिया। और सरकारी जमीन के अलावा जनपद मथुरा निवासी श्री आनन्द बिहारी गर्ग पुत्र स्व0 श्री बीकेलाल गर्ग की जमीन भी आरोपी साहब सिंह द्वारा कब्जा ली गई। शुक्रवार को नगर पालिका के निर्माण व संपति लिपिक राजकुमार की ओर से एक FIR दर्ज कराई गई।

रिपोर्ट में कहा गया है कि नगर के मोहल्ला सरायवली निवासी साहब सिंह ने पुराना रामघाट रोड स्थित नगर पालिका परिषद की भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया था। इस जमीन का अपनी पत्नी समेत तीन अन्य महिलाओं के नाम बैनामा कर दिया।
इस मामले की शिकायत हाईकोर्ट तक पहुंची। नगर पालिका ने साहब सिंह से जवाब भी मांगा, लेकिन उसका जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर शासन ने भी संज्ञान लिया। पुलिस ने धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।

