उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को दी बड़ी सौगात
1 min read
प्रदेश सरकार ने यूपी के डेढ़ करोड़ किसानों को बड़ी राहत दी है। निजी नलकूपों का
बिजली बिल एक अप्रैल 2023 से माफ कर दिया है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को
निजी नलकूप कनेक्शन पर मुफ्त बिजली मिलेगी। इस निर्णय से प्रदेश के 1.5 करोड़
किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। यह व्यवस्था बीते एक अप्रैल 2023 से ही लागू की गई
है। सरकार के इस फैसले से ग्रामीण क्षेत्रों में 14.32 लाख निजी नलकूपों के साथ ही कुल
14.78 लाख निजी नलकूप कनेक्शन वाले किसानों को सीधा लाभ होगा। किसानों को
सिंचाई की बिजली मुफ्त होने से उनकी खेती की लागत घटेगी। इस फैसले से किसानों
की आय बढ़ाने की सरकार की कोशिशों को बल मिलेगा। संकल्प से सिद्धी कार्यक्रम
के तहत कृषकों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली उपलब्ध कराए जाने के अवसर पर
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में लखनऊ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लखनऊ में
आयोजित कार्यक्रम का विकास भवन सभागार में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सजीव
प्रसारण किया गया, जिसे सैकड़ों किसान भाइयों द्वारा देखा और सुना गया। सरकार द्वारा
की गई घोषणा से जिले के अंतर्गत निजी नलकूप के 44805 किसानों को लाभ
मिलेगा। इन किसानों को विद्युत उपभोग के लिए लगभग 77.19 करोड़ रुपए के बिल
निर्गत किए गये परन्तु मा० मुख्यमंत्री जी की घोषणा के बाद जिले में 44805 किसानों
को विद्युत बिल जमा नही करना होगा। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष विजय
सिंह, विधायक कोल अनिल पाराशर, विधायक छर्रा रवेंद्र पाल सिंह, एमएलसी ऋषिपाल
सिंह, जिला महामंत्री शिव नारायण शर्मा, मण्डलायुक्त चैत्रा वी, एडीएम वित्त मीनू राणा,
पीडी डीआरडीए भालचन्द त्रिपाठी, डीडी एग्रीकल्चर, जिला कृषि अधिकारी, मुख्य
अभियंता विद्युत सुबोध कुमार शर्मा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
