डीएम ने अतरौली के 100 शैय्या अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, कहा-व्यवस्थाओं में सुधार लाया जाए
1 min read
रूपेंद्र कुमार पत्रकार अतरौली
डीएम अलीगढ़ विशाख जी. ने शनिवार को अतरौली तहसील एवं 100 शैय्या अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की सफाई व्यवस्थाओं पर असन्तोष जताया। सीएमओ डा. नीरज त्यागी और सीएमएस डा. दुर्गेश कुमार को चेतावनी की कि व्यवस्थाओं में सुधार लाया जाए। महिला एवं पुरुष वार्ड में चादरें गंदी मिलने पर संबंधित को नोटिस देते हुए कार्य सुधार के निर्देश दिए। कहा, जब तक सुधार एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य न सुनिश्चित हो, तब तक भुगतान रोक दिया जाए। यदि सुधार नहीं होता है तो ब्लैक लिस्टेड किया जाए। डीएम ने निर्देशदिए कि बाहर की दवाएं न लिखी जाएं। डीएम ने चिकित्सालय में लिफ्ट का संचालन न होने के बारे में जानकारी की। सीएमएस ने बताया कि चिकित्सालय भवन 2017 में हैंडओवर हुआ था। कार्यदाई संस्था यूपीआरएनएन द्वारा भवन निर्माण कराया गया है। डीएम ने प्रोजेक्ट मैनेजर यूपीआरएनएन को निर्देशित किया कि हैंडओवर पत्रावली प्रस्तुत करने के लिए कहा है। इस दौरान सीएमएस डॉक्टर दुर्गेश कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. अनामिका दोहरे, साथ में एसडीएम अतरौली आदि उपस्थित रहे।


