अतरौली की नुमाइश में हुआ कुश्ती दंगल का आयोजन
1 min read
रूपेंद्र कुमार अतरौली
नगर पालिका की ओर से संचालित प्रदर्शनी में हो रहे कार्यक्रमों के तहत गुरुवार को कुश्ती दंगल का आयोजन केएमवी इंटर कालेज में किया गया, जिसका शुभारंभ चेयरमैन वीरेंद्र सिंह लोधी ने फीता काटकर किया। इस दौरान चेयरमैन ने कहा कि कुश्ती दंगल के आयोजन से आस पास गांव निवासी पहलवानों को अपना जौहर दिखाने का मौका मिलता है। साथ क्षेत्र की जनता का मनोरंजन भी हो जाता है। दंगल में दिल्ली, अलीगढ़, सिकारपुर, बुलंदशहर, खुर्जा, पहासू, छतारी, आगरा, कासगंज, बरला, जलाली, मथुरा आदि जगहों के पहलवानों ने अपने दमखम दिखाए। आखिरी कुश्ती हसन अगसौली व आदिल अरनी के बीच हुई, जो बराबर पर छूटी। रेफरी सभासद बाबू गाजी, संजय गढ़िया व नासिर खान रहे। इस मौके पर शैलेश शर्मा, ललित शर्मा, अनुज शर्मा, अभिषेक राज, सभासद धर्मेंद्र सिंह लोधी आदि लोग मौजूद रहे।
