Up Jansamvad News

Latest News in Hindi

डीएम ने अतरौली तहसील का किया निरीक्षण

1 min read

रूपेंद्र कुमार पत्रकार अतरौली

डीएम अलीगढ़ ने तहसील पहुंचकर तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। एसडीएम अनिल कटियार एवं सीओ मोहम्मद अकमल खान से तहसील क्षेत्र की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। एसडीएम ने बताया कि तहसील क्षेत्र में तीन ब्लाक और 313 गांव हैं। इस दौरान डीएम ने अपनी समस्या और शिकायत लेकर तहसील पहुंचे लोगों को भी सुना एवं एसडीएम को निष्पक्ष जांच कर समस्याओं का निस्तारण के निर्देश दिए। इस दोरान तहसीलदार गोपाल कृष्ण मिश्रा, नायब तहसीलदार सुरेंद्र कुमार गौतम आदि उपस्थित रहे।

ROOPENDRA KUMAR
Author: ROOPENDRA KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *