Up Jansamvad News

Latest News in Hindi

ग्रेटर नोएडा में दबिश देने का बहाना कर महिला सिपाही संग पिकनिक पर निकले दारोगा जी..

1 min read

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक पति पर उसकी पत्नी ने महिला कांस्टेबल ने प्रेम संबंध होने का आरोप लगाया है। महिला ने थाने में तहरीर दी है कि उसके पति का संबंध एक महिला कांस्टेबल से है। विरोध के बाद से उसे धमकी मिल रही है। उसका आरोप है कि वो दोनों मिलकर उसकी हत्या कर सकते है। उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जाएगी।

अब जानिए क्या है मामला
ये शिकायत ग्रेटर नोएडा स्थित बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली एक महिला ने दी है। उसने यूपी पुलिस में उप निरीक्षक पति नीरज सिंह पर आरोप लगाए है कि उसका महिला कांस्टेबल से अफेयर है। महिला ने बताया कि उसे इस संबंधों की जानकारी जून महीने में हुई थी। पति अक्सर महिला कांस्टेबल के साथ हल्द्वानी, मसूरी और हरिद्वार घूमने जाते हैं। विरोध करने पर उसे घर से निकाल दिया जाता है।पति अकसर दारू पीकर उसके साथ मारपीट करता है और धमकी देता है। पति कहता है कि वो  यूपी पुलिस से हैं। उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। अगर कुछ कहा तो जान से खत्म कर देगा।

‘मेरे पास हैं इनके आपत्तिजनक फोटो’
महिला ने कहा कि उसके पास उसके पति और महिला कांस्टेबल के आपत्तिजनक फोटो भी है। उसे वो सबूत के तौर पर पेश करेगी। उसका आरोप है कि दोनों मिलकर उसे गायब कर सकते है या उसकी हत्या कर सकते है। इसलिए उसने अपनी और बच्चों की सुरक्षा की मांग की है। अब वह पति के साथ नहीं रहना चाहती क्योंकि उसके चरित्र का असर बच्चों पर नहीं पड़ना चाहिए। उसने पति और महिला कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई
महिला ने बताया कि उसके पति सेक्टर-24 कोतवाली में एसएसआई रह चुके हैं। इसी थाने में महिला कांस्टेबल भी रह चुकी है। वहीं, इसी मामले में मीडिया सेल प्रभारी सुबोध कुमार का कहना है कि प्रकरण से संबंधित उप निरीक्षक और महिला आरक्षी थाना सेक्टर-24 के अलग-अलग मामलों में पूर्व में निलंबित हुए थे। उपनिरीक्षक नीरज कुमार वर्तमान में भी निलंबित है। दोनों के खिलाफ तहरीर मिलने के बाद इस मामले की जांच की जाएगी और कार्रवाई भी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *