Recent Posts

Up Jansamvad News

Latest News in Hindi

संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा का गभाना टोल प्लाजा पर प्रदर्शन

1 min read

*संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा का टोल प्लाजा पर प्रदर्शन,
गभाना, आज़ दिनांक 8 जुलाई 25 को संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा के संस्थापक जितेंद्र शर्मा के आह्वान पर राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा नरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में दर्जनों वाहनों साथ किसानों ने गभाना टोल प्लाजा पर नारेबाजी करते हुए टोल प्लाजा पर किसानों के साथ हो रहे आएं दिन अभद्र व्यवहार को लेकर टोल प्लाजा प्रभारी सुमित कुमार को ज्ञापन प्रेषित किया ज्ञापन में कहा गया टोल प्लाजा पर किसान या संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा के किसी भी कार्यकर्ता का उत्पीड़न किया गया तो टोल प्लाजा को अवरूद्ध कर दिया जाएगा टोल प्लाजा प्रभारी सुमित कुमार ने आंदोलनकारियों को आश्वस्त किया कि किसान एवं मोर्चा पदाधिकारियों का पूर्ण मान सम्मान दिया जाएगा एवं टोल कर्मियों को निर्देशित किया जाएगा कि टोल पर किसी भी मोर्चा कार्यकर्ता के साथ ग़लत व्यवहार न हो। इस आश्वासन के बाद धरना स्थगित कर दिया गया इस अवसर पर मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक विवेक श्री वशिष्ठ, राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक पंडित प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीन शर्मा ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा ही किसानों का सच्चा हितैषी मोर्चा है चाहे एम एस पी गारंटी कानून मांग हो या स्वास्थ्य,शिक्षा स्वच्छता, सड़क, आदि कोई भी समस्या हो सड़क से लेकर संसद तक संघर्षरत है धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से मण्डल अध्यक्ष मोहम्मद शारिक ख़ान, जिलाध्यक्ष अलीगढ़ मोहम्मद रिजवान शाह, जिलाध्यक्ष जबर सिंह, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा कासगंज सुधीर सागर, ब्लाक अध्यक्ष सिढपुरा बबलू कुमार, महिला मोर्चा महानगर संगठन मंत्री सोनम, महानगर सचिव साजिया, जिला उपाध्यक्ष अलीगढ़ फरमान ख़ान, टप्पल ब्लाक अध्यक्ष मोहन शर्मा, आदि सैकड़ों किसानों की मौजूदगी रही

ROOPENDRA KUMAR
Author: ROOPENDRA KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed