अतरौली नुमाइश में मनोरंजन के नाम पर अश्लीलता पड़ोसी जा रही है, लड़कियों के ठुमको पर नोट उड़ाए जा जा रहे
1 min read

अतरौली की नुमाइश में सासंकृतिक कार्यक्रम में मनोरंजन के नाम पर अश्लीलता परोसी जा रही है। लड़कियों के ठुमकों पर नोट उड़ाये जाते हैं। वहीं यह सब आयोजन प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा है।
वैराइटी शो के नाम पर हो रही है अश्लीलता.
ठुमकों पर उड़ाये जाते हैं नोट।
आपको बता दें कि अतरौली नगर में पालिका द्वारा हर वर्ष नुमाइश लगाई जाती है। जिसमें तमाम झूले सर्कस आदि लगाए जाते हैं। जिसमें एक स्टेज पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर अश्लील डांस हो रहा हैं। एक तरफ मंच पर लड़कियां अश्लील ठुमके लगाती हैं तो दूसरी तरफ देखने वाले दर्शकों की ओर से नोटों की बारिश होती है। अतरौली नुमाइश का आयोजन केएमबी कॉलेज के सामने मैदान में हो रहा है। यहीं पर ही सांस्कृतिक नृत्य के नाम पर वैराइटी शो का आयोजन किया जाता है, जो देर रात तक चलता है। फिल्मी गीतों पर यहां युवतियां डांस कर अश्लील इशाने और जिस्म का प्रदर्शन करती है। प्रशासन की नाक के नीचे चलने वाले इस कार्यक्रम में खुलेआम अश्लील डांस किया जाता है। प्रशासन इस आयोजन को रोकने में नाकाम है। यह हाल तब है जब वैरायटी शो से कुछ दूरी पर ही पुलिस चौकी भी है। जो शो पीस बनी हुई है वहां कोई पुलिस वाला नजर ही नहीं आता।
वैराइटी शो के नाम पर हो रही है अश्लीलता
अतरौली नुमाइश में वैराइटी शो के नाम पर फूहड़ता भरा डांस का प्रदर्शन किया जा रहा है। यहां डांस के नाम पर अश्लीलता परोसी जा रहा है। लोग वैराइटी शो देखने के लिए टिकट लेकर अंदर जाते हैं। इस दौरान फिल्मी गीतों पर लड़कियां रंगारंग नृत्य प्रस्तुत करती हैं। इस दौरान जैसे रात चढ़ती है। अश्लीलता भरे डांस शुरु हो जाते हैं। इस दौरान पूरा पंडाल भर जाता है। डांस करने वाली लड़कियां फिल्मी गानों पर ठुमके लगाना शुरु करती है। जो सिलसिला देर रात तक चलता है। इसका आयोजन नगर पालिका अतरौली की ईओ (अधिशासी अधिकारी) के द्वारा किया जाता है।
ठुमकों पर उड़ाये जाते हैं नोट
वैराइटी शो के नाम पर मंच पर एक कई लड़कियां आ जाती है। ज्यादा पैसे कमाने के लालच में भी इन लड़कियों की मजबूरी बन जाती है। डांस के दौरान लड़कियों से फरमाइशें भी की जाती है। जिस पर दर्शक खुलेआम नोटों की बारिश करते हैं। पुलिस के लोग भी केवल मूक दर्शक बने रहते हैं। मनोरंजन के नाम पर यहां अश्लीलता परोसी जा रही है। जिस पर पुलिस व प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता है।