Recent Posts

Up Jansamvad News

Latest News in Hindi

ग्रामीण पत्रकार यूनियन सदस्य संख्या वल में सर्वोच्च – सुखबीर शर्मा

1 min read

अलीगढ़ में ग्रामीण पत्रकार यूनियन का सदस्य अभियान हुआ प्रारम्भ


अलीगढ़। ग्रामीण पत्रकार यूनियन अलीगढ़ जनपद के जिला अध्यक्ष सुखबीर शर्मा ने वर्ष 2025 के लिए संगठन की सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। जिला अध्यक्ष ने अलीगढ़ जनपद की पांचो तहसीलों में तहसील अध्यक्षों के साथ-साथ तहसील में सदस्यता अभियान के प्रभारी को भी नियुक्त किया है। जिला अध्यक्ष ने बताया कि अलीगढ़ जनपद में ग्रामीण पत्रकार यूनियन सबसे अधिक पत्रकारों के संख्या वाला संगठन है‌। जिला अध्यक्ष सुखबीर शर्मा ने बताया कि अतरौली तहसील के अध्यक्ष केपी राजपूत के साथ-साथ सदस्य अभियान का प्रभारी जिला महासचिव गौरी शंकर शर्मा को बनाया गया है। वही कोल तहसील के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के साथ सदस्यता अभियान का प्रभारी जिला उपाध्यक्ष अनार सिंह यादव को बनाया गया है। वही तहसील गभाना के अध्यक्ष राम गोपाल शर्मा के साथ जिला उपाध्यक्ष पियूष जादौन को सदस्यता अभियान का प्रभारी बनाया गया है। वहीं तहसील इगलास के अध्यक्ष बहादुर सिंह के साथ जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह को सदस्यता अभियान का प्रभारी बनाया गया है। वहीं खैर तहसील के अध्यक्ष उमेश कुमार बर्मन के साथ जिला महासचिव गोविंद पचौरी को सदस्यता अभियान का प्रभारी बनाया गया है। सुखवीर शर्मा ने 31 दिसंबर 2024 को सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी गई थी। उन्होंने वर्ष 2025 के लिए संगठन के पुराने साथियों का रिनुअल फॉर्म भराने की अपील की है। वहीं नए सदस्यों से भी जुड़ने की अपील की है। जिला अध्यक्ष सुखबीर शर्मा ने बताया कि 10 जनवरी तक ग्रामीण पत्रकार यूनियन के संगठन के जिला इकाई की बैठक जिला स्तर पर संपन्न होगी। जिसमें तहसील कार्यकारिणी अपने सभी सदस्यों के साथ जिले की सामान्य बैठक में प्रतिभाग करेगी। जिसमें पत्रकार हित के सभी मामलों के साथ पत्रकार उत्पीड़न से संबंधित  मामलों पर गहनता के विचार मंथन होगा साथ ही संगठन को गतिशील करने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा होगी।

ROOPENDRA KUMAR
Author: ROOPENDRA KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed