Recent Posts

Up Jansamvad News

Latest News in Hindi

बार एसोसिएशन का चुनाव हुआ संपन्न, महेश अंजना को 64 मत से बने अध्यक्ष

1 min read

हाथरस सिकंदराराऊ मंगलवार को तहसील परिसर में बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न हुआ । जिसमें अध्यक्ष पद हेतु 101 वोट डाले गए। चुनाव संपन्न होने के बाद मतगणना में महेश अंजना को 64 मत मिले वहीं डीके सिंह चौहान को 37 मत मिले मुख्य चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश गौतम ने बताया कि मंगलवार सुबह बार एसोसिएशन का चुनाव सुबह दस बजे से शाम तीन बजे तक संपन्न हुआ। मतगणना तीन बजे शुरू होकर चार बजे तक चली।अध्यक्ष पद हेतु 101 वोट पड़े जिसमें से 64 मत महेश अंजाना और 37 मत डी के सिंह को मिले। अध्यक्ष पद पर महेश अंजाना 27 मतों से विजयी हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष  पद हेतु 53 मत शिव कुमार सक्सेना और 48 मत रविन्द्र यादव को मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर पर शिव कुमार सक्सेना 5 मतों से विजयी हुए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु राधेश्याम यादव को 83 मत और विकास पांडे को 19 मत मिले। राधेश्याम 64 मतों से विजयी हुए। सचिव पद हेतु देवकांत कौशिक को 66 मत मिले और राजेश बघेल को 35 मिले। देवकांत 31 मत से विजयी हुए कोषाध्यक्ष पद हेतु समाजप्रिय रत्न को 59 मत मिले और बिजेंद्र को 43 मत मिले। समाजप्रिय 16 मतों से विजयी हुए। संयुक्त सचिव प्रथम पद हेतु दिनेश बघेल को 71 मत मिले और समीर यादव को 29 मत मिले। समीर यादव की करारी हार पर दिनेश बघेल 42 मतों से विजयी हुए संयुक्त सचिव द्वितीय पद हेतु विजय उपाध्याय को 62 मत मिले और राजीव यादव को 40 मत मिले । विजय 22 मतों से विजयी हुए। संयुक्त सचिव तृतीय पद हेतु राम मोहन यादव को 61 मत मिले और तौक़ीर अहमद को 39 मत मिले। राम मोहन 22 मतों से विजयी हुए कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुरेश सिंह निर्विरोध चुने गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed