अतरौली की नुमाइश 1 जनवरी से,55 लाख में उठा ठेका
1 min read
जनपद अलीगढ़ के कस्बा अतरौली के नगर पालिका परिषद में। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह लोधी जलकल अधिकारी अजीत सिंह यादव। जलकल अधिकारी सिराज अहमद। की अध्यक्षता में आज दिनांक 19 दिसंबर 2024 को अतरौली प्रदर्शनी बोली कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। जिसमें चार ठेकेदारों ने बोली में सहभागिता की। जिसकी सरकारी बोली 32 लाख रुपए से प्रारंभ की गई। तथा समस्त बोली लगाने आए दूर-दूर से आए ठेकेदारों द्वारा बोली में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। वहीं अंतिम बोली माधवी कॉन्टैक्टर प्रोपराइटर। होमेन्द्र सिंह निवासी गांव खेड़ा के नाम 55 लाख में बोली का समापन हुआ। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह लोधी। जलकल अधिकारी अजीत सिंह यादव। जलकल अधिकारी सिराज अहमद। सफाई इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह कस्बा चौकी प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह वर्मा। शैलेश शर्मा एवं नगर के समस्त सभासदों की उपस्थिति रही अतरौली से।