6 अक्टूबर को लखनऊ जाएंगे भाकियू कार्यकर्ता, मनाएंगे महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती
1 min read
भारतीय किसान यूनियन की पंचायत छर्रा ब्लाक के टिनशेड में श्री रामसिंह की अध्यक्षता में हुई संचालन श्री राजकुमार फौजी ने किया जिसमें दि 6 अक्टूबर को लखनऊ भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया लखनऊ में भाकियू के संस्थापक महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत जी की 89वी जयंती मनाई जायगी पंचायत में पूर्व जिला महासचिव चौधरी नवाब सिंह ने कहा हाल में हुई बरसात से फसलों को भारी क्षति हुई है जो शासन प्रशासन को दिखाई नहीं दे रही है शासन प्रशासन को धान की फसल की आग से जलती हुई पराली तो बहुत ही जल्दी दिखाई दे जाती है फसलों की क्षति दिखाई नहीं देती है अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय समस्या पत्र संयुक्त खंड विकास अधिकारी गगीरी श्री नरेन्द्र सिंह को दिया गया जिसमें
1 दैवीय आपदा से प्रभावित फसलों के नुकसान की क्षतिपूर्ति करने के कानून में संशोधन कर यह कानून बनाया जाय जिस किसान मजदूर की जिस फसल में जितनी क्षति उस किसान मजदूर की उतनी क्षतिपूर्ति दी जाय जनपद में 33 फीसदी फसलों के नुकसान होने पर क्षतिपूर्ति देने का कानून समाप्त किया जाए
2 जायद फसलों को भी खसरा में दर्ज किया जाय साथ ही जायद फसलों मक्का बाजरा आदि की भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद हर साल एक जून से शुरू की जाय
3 जन कल्याण कारी सभी योजनाओं में पात्रता की आयु पांच साल से आजीवन की जाय साथ ही मृत्यु हो ने पर पचास लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाय
4 हर सरकारी विभाग के सभी खाली पदों पर भर्ती की जाय
5 विधुत विभाग की बिजनेस प्लान योजना को पुनः वर्ष 2017 की तरह से लागू किया जाए
6 ग्रामीण क्षेत्रों में मकानों के ऊपर से गुजर रही सभी विधुत लाइनों को विभागीय खर्चा पर अन्यत्र हटाया जाय आदि समस्या पत्र देने वालों में कोमलसिंह सुभाष चन्द्र गुप्ता डालचंद अमरसिंह बाबूसिंह ओमप्रकाश सिंह रमेश चंद्र सुरेश चंद्र पिप्पल योगेन्द्र सिंह जुगेंद्र सिंह सूरजपाल सिंह विजयपाल सिंह बचनसिंह थान सिंह गुलाब सिंह शिवकुमार सिंह संजीवकुमार मदनलाल रनवीर सिंह अखिलेश शर्मा पोखपालसिह चंद्रपाल सिंह हीरालाल शर्मा वीरेन्द्र सिंह यादव धर्म वीर सिंह वीरपाल सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे