Recent Posts

Up Jansamvad News

Latest News in Hindi

जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए जा रहे झण्डा निर्माण कार्य को परखा

1 min read

जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए जा रहे झण्डा निर्माण कार्य को परखा



हर-घर तिरंगा देशभक्ति के संग महिला शक्ति को दे रहा है रोजगार

रूपेंद्र कुमार खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर 9690 821853

          अलीगढ़  हर-घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी ने शुक्रवार को झण्डा निर्माण में लगे स्वयं सहायता समूहों के कार्य का जायजा लिया। जिले में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में 06 लाख एवं शहरी क्षेत्र में 1.45 लाख झण्डों का निर्माण कराया जा रहा है। जिलास्तर से ऑर्डर मिलते ही ग्रामीण एवं शहरी आजीविका मिशन के समूहों द्वारा झण्डा निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। शासन की प्राथमिकता के अनुरूप सभी स्वयं सहायता समूह निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने में जुट गये हैं। इस कार्य के लिए शासन स्तर से समूहों को पारिश्रमिक भी उपलब्ध कराया गया है।

          जिलाधिकारी विशाख जी ने लोधा ब्लॉक के ताजपुर रसूलपुर में ’’जय माता’’ स्वयं सहायता समूह का निरीक्षण किया। समूह की मुखिया ममता ने बताया कि सभी 11 महिला सदस्य मिलकर प्रतिदिन 700-750 तिरंगा झण्डे बना रही हैं। डूडा द्वारा गठित रामश्री क्षेत्र स्तरीय समिति द्वारा बरौरा बाईपास रोड पर झण्डा निर्माण कार्य का भी जिलाधिकारी द्वारा अवलोकन किया गया। पीओ डूडा कौशल कुमार ने बताया कि 04 क्षेत्र स्तरीय समिति एवं राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत गठित 28 समूहों द्वारा झण्डे बनाए जा रहे हैं। पीडी डीआरडीए भाल चन्द त्रिपाठी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में 128 महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा झण्डों का निर्माण किया जा रहा है।

          डीएम ने निरीक्षण के दौरान झण्डा निर्माण की गुणवत्ता को परखते हुए समय से लक्ष्य के अनुरूप झण्डा निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। इस अवसर पर उन्होंने झण्डा निर्माण में बरती जाने वाली सावधानियां एवं राष्ट्र ध्वज के मानकों से भी विस्तृत रूप से समूहों की महिलाओं को अवगत कराया।

—-

ROOPENDRA KUMAR
Author: ROOPENDRA KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed