भाजपा सरकार का पुतला दहन करने को निकले किसान नेताओं को पुलिस ने रोका
1 min read
संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा द्वारा प्रस्तावित 1 अगस्त जिला मुख्यालय पर मार्च कर भाजपा सरकार पुतला दहन कार्यक्रम आह्वान क्रम में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर, सम्भल, कासगंज में किसानों को किया नजरबंद
अलीगढ़, दिनांक 01/08/2024 को संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा द्वारा एम एस पी गारंटी कानून बनाने एवं किसानों पर गोली चलाने वाले हरियाणा के 6 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति मैडल दिए जाने के खिलाफ उत्तर प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर मार्च कर भाजपा सरकार पुतला दहन कार्यक्रम प्रस्तावित था जिसके चलते उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा कल रात से मोर्चे के घटक संगठनों के किसानों को नजरबंद कर दिया गया सम्भल ज़िले में भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति, कासगंज में भारतीय किसान यूनियन अधिकार जिलाध्यक्ष, बुलंदशहर में भाकियू हिन्दुस्तान के किसानों को और अलीगढ़ में मोर्चा सह -संयोजक जितेंद्र शर्मा जब कैम्प कार्यालय विष्णु पुरी पार्लियामेंट से कलैक्ट्रेट किसानों साथ बढ़ें तो जिला प्रशासन द्वारा रामघाट रोड स्थित आभा रेजीडेंसी पर रोक मान मनौव्वल किए जाने पर एसीएम द्वितीय मिश्रा जी को सौंप ज्ञापन प्रेषित किया गया साथ ही मोर्चे के घटक संगठन किसान सेना के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शमी के नेतृत्व में कलैक्ट्रेट पर ज्ञापन प्रेषित किया गया ज्ञापन प्रेषित करने वालों में मुख्य रूप से भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति जिलाध्यक्ष मो० आमीर, जिला उपाध्यक्ष मूवीन सैफी,ज़फ़र ख़ान, भाकियू हिन्दुस्तान जिलाध्यक्ष रिजवान खान, राष्ट्रीय सचिव शहजाद खां, बेरोजगार मजदूर किसान यूनियन जिला संरक्षक अशोक शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष दीपू गुप्ता, महानगर सचिव लालाराम गौतम,अनुराग शर्मा सहित सैकड़ों किसानों की उपस्थिति रहीं।