नयी पहल – अभिषेक सक्सैना सनातनी ने रक्तदान शिविर लगाकर मनाया अपना जन्मदिन
1 min read

Aligarh:समाजसेवी संस्था सनातन प्रतिभा फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष अभिषेक सक्सैना सनातनी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर मलखान सिंह जिला चिकित्सालय हरिगढ़, उत्तर प्रदेश में प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में 33 यूनिट रक्तदान संग्रहित किया गया। रक्तदान करने वाले सभी व्यक्तियों को संस्था की ओर से सर्टिफिकेट, मेडल एवं श्रीमद्भागवतगीता देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अभिषेक सक्सैना सनातनी ने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ एवं वयस्क व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान करना आपके स्वास्थ्य के लिए तो अच्छा है ही साथ ही आपके द्वारा किए गए रक्तदान से यदि एक भी मनुष्य के जीवन की रक्षा होती है तो इससे अधिक पुण्य का कार्य भला और क्या हो सकता है! अपने जन्मदिन पर केक काटकर, मोमबत्तियां बुझाकर पाश्चात्य संस्कृति की भेड़चाल का हिस्सा बनने से अच्छा है कि हम अपने जन्मदिवस के अवसर पर सनातन परम्पराओं का अनुसरण करें और अपने जीवन को मानवता के हितों की रक्षा में लगाएं। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष अभिषेक सक्सैना सनातनी, सचिव आशु सिंघल, उपसचिव अंकित वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण शर्मा, व्यवस्था प्रमुख अमित राठी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विभाग प्रचार प्रमुख हरिगढ़ भूपेंद्र कुमार शर्मा, भाजपा आई टी संयोजक विक्रांत गर्ग, राहुल वार्ष्णेय, निखिल माहेश्वरी, मनीष गुप्ता, राकेश बघेल आदि रक्तवीर उपस्थित रहे।
