Up Jansamvad News

Latest News in Hindi

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अलीगढ़ जिला की नगर इकाई अतरौली में नगर समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

1 min read

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अलीगढ़ जिला की नगर इकाई अतरौली में नगर समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई ।बैठक में नगर में हुई सदस्यता , राष्ट्रीय कार्यक्रम , कॉलेज इकाई गठन , महाविद्यालय इकाई गठन , वर्ष भर नगर में हुए कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। एवं नए होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम वा नए सत्र में होने वाली सदस्यता , छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर, जल मंदिर एवं पक्षी बचाओ अभियान जैसे बड़े-बड़े कार्यक्रमो की योजना बनाई गई , और सभी ने संकल्प किया की आने वाले तीन वर्षो में हम कार्य को नई दिशा प्रदान करेंगे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विभाग छात्रा प्रमुख खुशी बहन रही एवं अन्य नगर अध्यक्ष आशीष चौधरी जी , नगर उपाध्यक्ष अंशु शर्मा जी , नगर मंत्री आकाश भारद्वाज जी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मांता सरस्वती एवं युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। इस दौरान जिला संयोजक अभिमन्यु चौधरी , जिला संगठन मंत्री सर्वेश शर्मा जी , मंच संचालन नगर सह मंत्री नितेश कुमार जी ने किया, तहसील सह संयोजक मनोज कुमार, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य देवेश भारद्वाज वा दिव्यांशी गौतम जिला सोशल मीडिया सह संयोजक नगर सह मंत्री फरह खान वा‌ नगर इकाई के प्रमुख कार्यकर्ता , विष्णु प्रजापति ,चारु , राखी , मुनेश कुमार , पूजा , आरती रागिनी , स्वीटी , जगनेश कुमार , अंकुर शर्मा , विशाल राणा , गौतम रावल , मनी  चौधरी, शशांक गौण आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *