मण्डल स्तर पर कन्ट्रौल रूम संचालित किए
1 min readमण्डल स्तर पर कन्ट्रौल रूम संचालित
अलीगढ 07 मार्च 2024 (सूवि): महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर मण्डल के सभी जिलों में कानून एवं शांति व्यवस्था की निगरानी के लिए मंडल स्तर पर कन्ट्रोल रूम की स्थापना कर अधिकारियों, कर्मचारियों की तैनाती की गई है। सभी तैनात अधिकारी कर्मचारी प्रत्येक 3 घंटे की अवधि में श्रद्धालुओं की संख्या उनके आवागमन की स्थिति और प्राप्त होने वाली शिकायतों को संबंधित मजिस्ट्रेट को अवगत कराते हुए निराकरण आख्या प्राप्त करने के लिए आयुक्त कार्यालय के दूरभाष नंबर 0571-2741180 पर अवगत कराएंगे। मजिस्ट्रेट्स ड््यूूटी पर कार्यरत अधिकारियों से सम्पर्क करते हुए अपडेट प्राप्त करने और किसी भी प्रकार की सूचना अथवा शिकायत प्राप्त होने पर सम्बन्धित मजिस्ट्रेट को अवगत कराते हुए निराकरण कराकर अनुपालन आख्या भी प्राप्त करेंगे। श्री नवीन जैन न्याय सहायक मोबाइल नम्बर 9084127730, 8218953535 आयुक्त कार्यालय कन्ट्रोल रूम स्थापना से समापन तक सभी कन्ट्रोल रूम प्रभारी के संपर्क में रह कर कार्य करते हुए समय-समय पर अपर आयुक्त (प्रशासन) अलीगढ़ मण्डल मोबाईल नं0 945441743 को अद्यतन स्थिति से अवगत करायेंगे। किसी भी कार्मिक की अपरिहार्य परिस्थति अनुपस्थित होने पर में श्री अमित कुमार, जनसूचना सहायक एवं श्री शीलेन्द्र सिंह ई०आर०के० आयुक्त कार्यालय कार्मिक के स्थान पर ड्यूटी करेंगे और अपर आयुक्त प्रशासन को स्थिति से अवगत करायेंगे।
