Up Jansamvad News

Latest News in Hindi

अतरौली में बीजेपी किसान मोर्चा द्वारा ग्राम परिक्रमा यात्रा का किया शुभारंभ

1 min read

रूपेंद्र कुमार अतरौली

अतरौली:भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के द्वारा ग्राम परिक्रमा याला का शुभारंभ एनक्सी भवन अतरौली से भव्यता के साथ भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनोद सारस्वत की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत की अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास की विचारधारा के साथ किसानों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की योजना है कि किसान खुशहाल हो रहा है। कार्यक्रम को बाबूजी की पत्न एवं युवा नेता सौरभ सिंह ने भी संबोधित किया। जिला उपाध्यक्षशैलू ठाकुर ने कहा कि किसानों की उम्मीद केवल भाजपा सरकार से ही है। अंत में भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनोद सारस्वत में सभी आवंटन एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन नरेश चौहान जिला महामंली ने किया कार्यक्रम में उपस्थित कुलदीप सिंह, क्षेत्रीय मंत्री भाजपा नेता कैहरी सिंह, ब्लाक प्रमुख संतोष गुप्ता, मंडल अध्यक्ष दिनेश चौधरी, हरवीर सिंह सोलंकी, जिला मंत्री सत्येंद्र पाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष शीलू ठाकुर, हरेंद्र सिंह, राकेश यादव, उमेश कुमार सिंह, ठाकुर दलबीर सिंह, सुखबीर सिंह राघव, देवेंद्र पचौरी, प्रमोद चौहान, राजा ठाकुर, राजीव राघव, किशनवीर सिंह, उमाकांत शर्मा, शिव कुमार शर्मा, बिंदुसार, वीरेंद्र सिंह, किशन लाल, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

ROOPENDRA KUMAR
Author: ROOPENDRA KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *