Up Jansamvad News

Latest News in Hindi

स्वीप के तहत छूटे हुए अर्ह नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए

1 min read




अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग द्वारा आयोजित पिछले सात दिन से चल रहे जवां ब्लॉक के सुमेरा दरियापुर गाँव में विंटर कैंप का सोमवार को समापन हुआ। विंटर शिविर में कैंसर अवेयरनेस के साथ-साथ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में स्वीप योजना के अंतर्गत मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न प्रचार प्रसार गतिविधिया एवं प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।

स्वीप कार्यक्रम जिला स्तरीय स्वीप कोर्डिनेटर मो आरिफ खान एवं निर्वाचन कार्यालय की कुमारी नेहा तिवारी द्वारा आयोजित किया गया। स्वीप कार्यक्रम में विजेता रहे छात्रों को एसडीएम गभाना द्वारा मेडल व शील्ड देकर समानित किया गया। एसडीएम गभाना द्वारा छूटे हुए अर्ह नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाने के लिए एक वोटर पंजीकरण शिविर का भी संयुक्त रूप से आयोजन किया गया। शिविर में गाँव के नागरिकों ने अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने के लिए आवेदन किये। छात्र छात्राओं ने गाँव के लोगो को नुक्कड़ नाटक के द्वारा आमंत्रित किया और कैंसर व मतदान के महत्व के संबंधित जागरूकता कर्यक्रम का प्रदर्शन किया।

ROOPENDRA KUMAR
Author: ROOPENDRA KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *