Up Jansamvad News

Latest News in Hindi

अतरौली : सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष चंद्रशेखर राजपूत विजई

1 min read

रुपेंद्र कुमार अतरौली

अतरौली : सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में इस बार चंद्रशेखर राजपूत ने अपने मुकाबले पर चुनाव लड़ रहे ब्रजेश शर्मा को 32 वोटों से हरा दिया। इस चुनाव में विजेता रहे चंद्रशेखर राजपूत को 64 मत मिले। इसी क्रम में उपाध्यक्ष पद पर लोकेंद्र चौधरी को 40 वोट मिले, जबकि विजयी रहे प्रत्याशी अनिल तोमर को 56 वोट मिले। सचिव पद पर रंजीत यादव को 56 वोट मिले,

जबकि दूसरे नंबर पर रहे हरिओम को 40 मत मिले। कुल मत 96 पड़े। चुनाव अधिकारी चंद्रशेखर शर्मा एवं धुरेंद्र सिंह एडवोकेट ने मतों की गणना कराने के बाद जीते प्रत्याशियों की घोषणा की। विजयी प्रत्याशियों का साथियों ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर केके गौड़, ताहिर बहाव, श्रीपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

ROOPENDRA KUMAR
Author: ROOPENDRA KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *