Recent Posts

Up Jansamvad News

Latest News in Hindi

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत ग्राम प्रधान व सचिव ने चलाया सफाई आभियान

1 min read

ग्राम नहल में ग्राम प्रधान व सचिव ने हाथ मे झाड़ू लेकर गांव में महिला और पुरुषों के साथ गलियों में सफाई करते।

अतरौली। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत ग्राम पंचायत नहल में ग्राम प्रधान चौधरी जगवीर सिंह व पंचायत सचिव मनोज कुमार राजपूत ने हाथ मे झाड़ू लेकर गांव महिला और पुरुषों के साथ गलियों में सफाई अभियान चलाया। ग्राम प्रधान ने नहल के अलावा जगतपुर, चितनगला और कमालपुर में गोष्ठियों का आयोजन कर लोगों को अपने आसपास सफाई रखने और गांव को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त करने की शपथ दिलाई। कहा कि आसपास गन्दगी नहीं रहेगी तो बीमारियां भी कम होंगी। साफ वातावरण से मन और शरीर प्रसन्न रहता है। इससे इंसान मानसिक रूप से भी ठीक रहता है। सिंगल यूज प्लास्टिक वातावरण के लिए बेहद खतरनाक है। इसका उपयोग न करें। बाजार या दुकानों से सामान लेने जाते वक्त थैला साथ लेकर जाएं। इसके लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। ग्रामीणों ने भी अपने प्रधान व ब्लॉक प्रशासन की इस पहल में साथ देने का वादा किया। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य गायत्री देवी, बंगाली बाबू गुप्ता, बनवारी लाल कोठारी, सतवीर चौधरी, संजीव गौड़, सोनू चौधरी, विशंभर कश्यप, उदयवीर कश्यप, अनारा देवी, शारदा, माया देवी, भगवान देवी, भीमसेन मथुरिया, रामावतार कश्यप, रवि बघेल, मनोज बघेल, अशोक सविता, गुरुदेव जाटव, डॉ विनोद जाटव, राकेश कश्यप, सोमवीर, सुखवीर कश्यप, श्याम प्रजापति, विजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

https://kutumbapp.page.link/5uJdDa4jgGY6d6xG7?ref=6JVVK
ROOPENDRA KUMAR
Author: ROOPENDRA KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed