नगर में कार्यों को पिछड़ने की निरंतर शिकायतों पर नगर पालिका अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी ने खुद हाथ में ली कमान
1 min read
नगर में लाइटों के खराब होने, डिवाइडर पर सफाई न होने सहित कार्यों के लिए सभासदों द्वारा की जा रही शिकायतों के दृष्टिगत नगर पालिका अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सिंह लोधी एवं अधिशासी अधिकारी अमिता वरुण द्वारा दैनिक कार्यों तक की कमान अपने हाथ में लेते हुए अलीगढ़ रोड पर डिवाइडर से अनावश्यक घास एवं पौधों की सफाई करते हुए पूरे डिवाइडर में पौधारोपण कराया गया है

इसके अतिरिक्त पूरे डिवाइडर पर पेंटिंग का काम करते हुए महीनों से खराब पड़ी सेल्फी प्वाइंट आई लव अतरौली को भी सही कराया गया इसके अतिरिक्त मार्ग प्रकाश की टीम को लगाकर युद्ध स्तर पर नगर की स्ट्रीट लाइटों को भी मरम्मत कराया जा रहा है जिसका सीधा प्रभाव शहर में देखने को मिल रहा है नगर के मुख्य मार्ग पर सौंदर्यीकरण कार्य होने और लाइटों के सही होने से रात्रि में नगर जगमग होने पर सभी सभासदों द्वारा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया जा रहा है

इसके अतिरिक्त अधिशासी अधिकारी द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा प्रतिदिन 10 से 5 बैठकर कार्यालय में जन समस्याओं का निस्तारण और शासकीय कार्यों का निष्पादन किया जाता है तथा प्रत्येक कर्मचारी को समय पर आने की हिदायत दी गई है जो भी कर्मचारी अधिकारी अपने कार्यों में लापरवाही बरतेगा उसके विरुद्ध नियमानुसार प्रशासनिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी का सीधा सन्देश अधीनस्थों को दिया गया है।
