Recent Posts

Up Jansamvad News

Latest News in Hindi

आक्रोशित किसान 22 अगस्त 2024 को मथुरा में राष्ट्रीय चिंतन शिविर कर 23 अगस्त 2024 को गोवर्धन महाराज की परिक्रमा कर शासन प्रशासन की बुद्धि शुद्धि की मांग करेंगे

1 min read

आक्रोशित किसान 22 अगस्त 2024 को मथुरा में राष्ट्रीय चिंतन शिविर कर 23 अगस्त 2024 को गोवर्धन महाराज की परिक्रमा कर शासन प्रशासन की बुद्धि शुद्धि की मांग करेंगे


आपको अवगत कराना है कि आज दिनांक 12.08.2024 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा कचहरी स्थित धरना स्थल सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के मुख्यालयों पर लंबित जन समस्याओं के समाधान न होने से आक्रोशित  किसानों ने तय किया के दिनांक 22.08.2024 को संगठन के बैनर तले योगीराज भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली पावन नगरी मथुरा में राष्ट्रीय किसान चिंतन शिविर का आयोजन कर किसान, नौजवान, महिलाओं की जनसमस्याओं के प्रति उदासीन शासन प्रशासन की बुद्धि सुद्धि को सभी क्रांतिकारी किसान, नौजवान, महिला मिलकर दिनांक 23.08.2024 को गोवर्धन महाराज की परिक्रमा कर परमपिता परमात्मा से भ्रष्टाचार मुक्त जन समस्याओं का समाधान के लिए सद्बुद्धि हेतु प्रार्थना करेंगे उक्त प्रदर्शन में प्रमुख रूप से निम्नलिखित समस्याओं को उठाया गया उक्त प्रदर्शन के अंत में माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार सारस्वत अग्रवाल को सौंपा ।

01 :-  पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा का आवश्यक भूभाग लेकर ब्रज प्रदेश का गठन तत्काल किया जाए।

02 :- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों एवं ग्रामीण क्षेत्र को समुचित विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के बार-बार निर्देश देने के बाद भी पर्याप्त विद्युत सप्लाई किसानों को नहीं मिल रही है दोषी अधिकारी / कर्मचारियों को चिन्हित कर तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए।

03 :- एक षड्यंत्र के तहत किसानों को पर्याप्त खाद नहीं मिल रही है खाद कंपनियों के अधिकारी / कर्मचारियों के गठजोड़ को तोड़कर सभी किसानों को उचित मूल्य पर पर्याप्त खाद तत्काल उपलब्ध कराई जाए।

04 :- सभी नहर रजवाह माइनरो में तत्काल टेल तक पानी पहुंचाया जाए जिससे किसानों की फसलों को समुचित पानी मिल सके।

05 :- एटा आगरा फास्ट पैसेंजर रेल को वसुंधरा अवागढ़ जैसे स्टेशनों पर तत्काल रुकवाने की व्यवस्था की जाए।

06 :- राजस्व विभाग के अधिकारी / कर्मचारी राजनेताओं के संरक्षण में किसानों की खुलेआम लूट कर रहे हैं इन्हें तत्काल ग्रह मंडल से बाहर तैनात किया जाए।

07 :- एटा कचहरी चौराहे पर बहुत लंबे समय से शीबर लाइन की वजह से बहुत गहरा गड्ढा है उक्त गड्ढे की वजह से कभी भी बड़ी अप्रिय घटना घटित हो सकती है इसे तत्काल बंद कराया जाए।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव तेज सिंह वर्मा – सुरेंद्र शास्त्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अनिल कुमार सिंह – ठाकुर अनिल सोलंकी, युवा राष्ट्रीय महासचिव दिनेश चंद्र, प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन यादव, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह – अरविंद शाक्य, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 राजपाल सिंह वर्मा – राजेश शीतलपुर – राजू सोलंकी, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप अहीर, मंडल अध्यक्ष थान सिंह लोधी, पंडित ओमदेव शास्त्री, सर्वेंद्र यादव एडवोकेट,हरदेव सिंह वर्मा, दरवेश वर्मा, रवि चौधरी, शिव शंकर फौजी, ज्ञान सिंह शाक्य, अशोक कुमार, हरबंस सिंह राजपूत, गिरीश कुमार, रामवीर सिंह, रामनिवास वर्मा, संजू वर्मा, देवकीनंदन वर्मा, अनुराग यादव, प्रिंस बाबू सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

ROOPENDRA KUMAR
Author: ROOPENDRA KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed