भानु गुट को छोड़ सैकड़ों पदाधिकारियों ने भारतीय किसान यूनियन चढूनी की सदस्यता ग्रहण की
1 min read

*बंटी जादौन को चढूनी संगठन का जिलाध्यक्ष गवेंद्र सिंह को जिला प्रभारी बनाया*
आज भारतीय किसान यूनियन चढूनी की एक बैठक मां वैष्णो फार्म हाउस डिगसी पर आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता बाबू सिंह ने की जिसमें भारतीय किसान यूनियन भानू के संगठन को छोड़ डेढ़ सौ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने भारतीय किसान यूनियन चढूनी की सदस्यता ग्रहण की
*12 घंटे बिजली नहीं मिली और गोण्डा रोड की मरम्मत शीघ्र नहीं हुई तो सड़क पर होगा आंदोलन*
जितेन्द्र सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र का किसान बिजली एवं गोंडा रोड की खस्ताहाल स्थिति से बहुत परेशान है प्रतिदिन मात्र 5 से 6 घंटे तक ही आती है जो कि किसान की फसल के नाकाफी हैं
अरविंद शर्मा प्रधान ने कहा कि अलीगढ़ में सबसे बड़ी समस्या गन्ना किसानों की है क्यों कि साथा चीनी मिल का नवीनीकरण नहीं हो पा रहा जबकि माननीय मुख्यमंत्री से लेकर गन्ना मंत्री तक घोषणा कर चुके है पुनः इसके लिए आंदोलन होना चाहिए
प्रदेश अध्यक्ष सुबेसिंह डांगर ने मंडल अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ मुनेंद्र सिंह,जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक बजजूद्दीन खा उर्फ बबलू चौधरी एवं सुनील कुमार को जिलाध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ बनाया उन्होंने कहा कि किसानो की समस्याओं के लिए ईमानदारी से आवाज बुलंद करनी और समस्या का हल कराके ही उठना है। धीरज सिंह को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है उन्होंने कहा कि प्रशासन ने गोंडा क्षेत्र को हमेशा अपेक्षित रखा है हम प्रशासन को गिरने का जल्दी ही काम करेंगे।
यही चढूनी संगठन की पहचान है।
बुलंदशहर जिलाध्यक्ष विष्णु सिंह एवं धीरज सिंह ने कहा कि पहले समस्या को अधिकारी के सामने रखो फिर ज्ञापन दो उसके बाद आंदोलन की रणनीति बनाए
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ शैलेन्द्र पाल सिंह ने किया ।
इस अवसर पर धीरेन्द्र तेवतिया विवेक प्रताप सिंह विकास राजपूत , सुधीर ठाकुर,मोनू शर्मा अतुल सिंह,ब्रजेश पाल सिंह राजेश प्रताप सिंह,देवेंद्र पाल सिंह अमित सारस्वत ,विमल कुमार सविता,सत्यदेव भारद्वाज, वीरेन्द्र राजपूत,जितेन्द्र शर्मा,डॉ कृष्णपाल यादव मुबारक चौधरी ,सतीश उपाध्याय ,अनिल चौहान,कौशल सिंह,प्रमोद कुमार सिंह,पप्पू जितेन्द्र मोहित रजत सहित सेकडो किसान उपस्थित रहे