विज्ञान क्लब द्वारा विद्यार्थियों को विष्व विद्यालय परिष्कृत उपकरण सुविधा (यू.एस.आई.एफ.) अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय अलीगढ़ का कराया गया भ्रमण
1 min read
वैज्ञानिक शोध प्रयोगशाला का भ्रमण संपन्न
भौतिकी एवं तकनीक से रूबरू हुए विद्यार्थी
अलीगढ़ : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उ0प्र0 (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश शासन) के दिशा-निर्देशन में जिला विज्ञान क्लब द्वारा मेधावी विधार्थियों के लिए वैज्ञानिक शोध प्रयोगशाला का भ्रमण एवं वैज्ञानिक व्याख्यान कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद के 10 माध्यमिक विद्यालयों से 118 विद्यार्थियों ’विश्व विद्यालय परिष्कृत उपकरण सुविधा (यू.एस.आई.एफ.) अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय अलीगढ़ में भ्रमण कराया गया।
नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज अलीगढ़ के प्रधानाचार्य रविंद्र पाल सिंह तोमर एवं सह जिला विद्यालय निरीक्षक मनोरमा ठाकुर ने संयुक्त रूप से बस को हरी झंडी दिखाकर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को रवाना किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानाचार्य रविंद्र पाल सिंह तोमर ने कहा कि प्रयोगशाला भ्रमण कार्यक्रम के द्वारा विद्यार्थियों में वैज्ञानिक शोध की जिज्ञासा जागृत होती है। विद्यार्थियों के अंदर वैज्ञानिकस सोच एवं चेतना उत्पन्न होती है और विद्यार्थियों में विज्ञान प्रौद्योगिकी प्रति रुचि उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि हमें नवीन तकनीक के अध्ययन पर जोर देना चाहिए। इस अवसर पर सह जिला विद्यालय निरीक्षक मनोरमा ठाकुर ने विद्यार्थियों को प्रयोगशाला भ्रमण की शुभकामनाएं दी।
भ्रमण कार्यक्रम के उद््देश्य को बताते हुए समन्वयक जिला विज्ञान क्लब अलीगढ़ राजीव कुमार अग्रवाल ने कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बढ़ते शोध एवं विकास से स्कूली विद्यार्थियों को जोड़ने एवं विद्यार्थियों के दैनिक जीवन में वैज्ञानिक सोच, कार्य व्यवहार को बढ़ावा देने, विद्यार्थियों के मस्तिष्क में उत्पन्न होने वाले कौतूहल, प्रश्नों एवं प्रयोगों का समाधान करने एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कैरियर स्थापित करने के उद्देश्य से विज्ञान क्लब द्वारा वैज्ञानिक शोध प्रयोगशाला के भ्रमण का आयोजन किया गया।
विश्व विद्यालय परिष्कृत उपकरण सुविधा (यू.एस.आई.एफ.) अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय अलीगढ़ में बच्चो को एडवांस भौतिकी प्रयोगशाला एवं मास कम्युनिकेशन का भ्रमण एवं अध्ययन कराया गया। विद्यार्थियों को डाई इलेक्ट्रिक कांस्टेंट, कैपेसिटेंस, स्प्रिंग कांस्टेंट, बरनौली थ्योरम, प्रकाश के विवर्तन एवं व्यतिकरण, डबल स्लिट, न्यूटन रिंग प्रकाश का परावर्तन एवं अपवर्तन, लीनियर एयर ट्रैक, विस्कोसिटी,पीएन जंक्शन, हॉल इफेक्ट के अतिरिक्त इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप,सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल्स, लाइट आदि से संबंधित प्रयोगों को प्रोफेसर डॉक्टर सरताज, प्रोफ़ेसर डॉक्टर भानु प्रताप सिंह एवं संस्थान के रिसर्च स्कॉलर्स द्वारा बहुत ही विस्तार से सरलता पूर्वक समझाया गया।
इसी क्रम में यू एस आई एफ से संबंधित प्रयोगशाला भ्रमण में लैब इंचार्ज के नेतृत्व में मशीनों के कार्य करने के तरीके एवं उनकी बनावट को प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर मास कम्युनिकेशन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय अलीगढ़ की प्रोफेसर डॉक्टर आफ़रीना रिज़वी ने कहा कि भ्रमण कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में वैज्ञानिक सोच, कार्य व्यवहार को बढ़ावा देना एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनको उचित अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि विज्ञान में सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ प्रयोग बहुत ही आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे संस्थान में नामांकन के लिए आपको कठिन परिश्रम के साथ अध्ययन करना होगा। इसी क्रम में ’ प्रोफेसर डॉक्टर सरताज ’ ने कहां की यह आवश्यक नहीं है कि साधन संपन्न परिवार के बच्चे ही जीवन में सफल होते हैं उन्होंने कई उदाहरण देते हुए समझाया कि आप जिस परिवेश से हैं, वहां से भी आगे बढ़ने के बहुत अवसर हैं, इसके लिए आपको वैज्ञानिक तरीके व ईमानदारी नियमित कार्य करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का पूर्ण प्रयत्न करना चाहिए।
विश्व विद्यालय परिष्कृत उपकरण सुविधा (यू.एस.आई.एफ.) अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय अलीगढ़ के प्रोफेसर डॉक्टर सरताज, प्रोफेसर डॉक्टर भानु प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को जिला विज्ञान क्लब अलीगढ़ द्वारा प्रमाण पत्र, प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर मनीष कुमार शर्मा, विनोद कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, विजय प्रकाश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, हिना अग्रवाल, संतोष कुमार पाठक, डॉ रामवीर सिंह, अलका सिंह, तुषार गुप्ता, नेहा गौतम,डॉक्टर पारुल राजपूत , असमा बानो ने विद्यार्थी विद्यार्थियों के भ्रमण में सक्रिय सहयोग किया।
