Up Jansamvad News

Latest News in Hindi

डीएम ने जिलास्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

1 min read



अलीगढ़ जिलाधिकारी विशाख जी0 द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में आयोजित जिलास्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। डीएम ने मां शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जिलास्तरीय खेलों का शुभारंभ किया। कस्तूरबा गांधी विद्यालय लोधा की छात्राओं द्वारा भाव नृत्य कर सरस्वती वंदना एवं केजीवीपी अकराबाद की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई।

जिलाधिकारी विशाख जी0 ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं की सराहनीय प्रस्तुतियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि एक्स्ट्रा कैरिकुलर एक्टिविटीज को बढ़ाने के लिए खेलों का आयोजन अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। खेलों से तन ही नहीं अपितु मन भी तन्दुरुस्त रहता है। उन्होंने कहा कि अच्छे से अच्छे कार्य में सदैव ही बेहतर सुधार की गुंजाइश बनी रहती है। जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अभी तक जो भी कार्य किए गए हैं, उनमें सुधार की क्या गुंजाइश है, जल्द ही विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर इस पर विचार करेंगे।

उन्होंने कहा कि हमारे विद्यालय इंफ्रास्ट्रक्चर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में किसी अन्य विद्यालय से कम नहीं होने चाहिए, इस कार्य के लिए अन्तर्विभागीय कन्वर्जेंस के साथ कायाकल्प योजना को आगे बढ़ाएंगे। इस अवसर पर समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, मुकेश सिंह अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, राजेश सिंह अध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक संघ, इंद्रजीत सिंह मंत्री पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, प्रशांत शर्मा अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, मोहम्मद अहमद महामंत्री पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, सुशील शर्मा जिला व्यायाम शिक्षक, समस्त जिला समन्वयक, समस्त शिक्षक कस्तूरबा विद्यालय एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ROOPENDRA KUMAR
Author: ROOPENDRA KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *