Up Jansamvad News

Latest News in Hindi

झटका मशीन के तार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत

1 min read

रुपेंद्र कुमार अतरौली

झटका मशीन के तार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत

अतरौली कोतवाली इलाके के गांव चपौटा के निकट बरला-मढोली रोड पर सड़क पर लटके झटका मशीन के तार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की गर्दन कटने से मौत हो गई।
आपको बता दें पन्नालाल सैनी पुत्र फकीरचंद्र सैनी निवासी सहनौल अपने गांव से बाइक से अपनी पत्नी और बेटी को लेकर अपनी ससुराल गांव रहमापुर थाना बरला को जा रहे थे।गांव चपौटा के निकट बरला-मढोली रोड पर सड़क पर लटके झटका मशीन के तार की चपेट में आने से बाइक सवार पन्नालाल सैनी की की दर्दनाक मौत हो गई जबकि पत्नी और बेटी घायल हो गईं। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर शव नहीं उठने दिया। एसडीएम अनिल कटियार व सीओ मो. अकमल खान मौके पर पहुंचे। और हंगामा कर रहे लोगों को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ROOPENDRA KUMAR
Author: ROOPENDRA KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *