बाढ़ को दृष्टिगत रखते हुए सांकरा गंगा नदी के आस पास 6 बाढ़ चोकियां बनाई गई एसडीएम अतरौली व नायब तहसीलदार ने किया सांकरा गंगा घाट का निरीक्षण
1 min read
बाढ़ को दृष्टिगत रखते हुए सांकरा गंगा नदी के आस पास 6 बाढ़ चोकियां बनाई गई
एसडीएम अतरौली व नायब तहसीलदार ने किया सांकरा गंगा घाट का निरीक्षण
दिनांक 11/7/23 को उपजिलाधिकारी अतरौली श्री अनिल कुमार कटियार द्वारा नायब तहसीलदार श्री लीलू सिंह के साथ गंगा नदी सांकरा घाट का निरिक्षण किया गया। गंगा नदी का जल स्तर बढ़ रहा है।बाढ़ की स्थिति सामान्य है।वर्तमान मे गंगा नदी में लगभग 71000 क्यूसेक पानी चल रहा है। जिसके दृष्टिगत तहसील स्तर पर एक कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी गई है।बाढ़ को दृष्टिगत रखते हुए गंगा नदी के आस पास 6 बाढ़ चोकियां बनाई गई हैं। जिन पर लेखपाल, सचिव एवम ग्राम प्रधान आदि को निर्देशित कर दिया गया है तथा ग्रामवासियों को अलर्ट कर दिया गया है।

