अतरौली के ग्राम पाली मुकीमपुर के ग्रामीणों ने राशन डीलर के खिलाफ अतरौली तहसील में किया धरना प्रदर्शन
1 min read

ग्राम पाली मुकीमपुर के काफी संख्या में ग्रामीण अतरौली तहसील में आए और उन्होंने राशन डीलर दुकान नंबर 1 चिरजा देवी दुकान नंबर 2 सरोज देवी के खिलाफ आरोप लगाए की सस्ते गल्ले की कीमत से अधिक रेट वसूल करते हैं तथा दोनों डीलर के परिवार के लोग गांव वालों से अभद्रता करते हैं तथा वजन भी कम देते हैं और उन्होंने आठ महा से गेहूं का वितरण नहीं किया

और अंगूठा लगवा लेते हैं और राशन नहीं देते
और कहते हैं हमारी सरकार है तुम्हें जहां जाना है चले जाओ जिस से शिकायत करनी है वहां कर दो सरकार हमारी है हमारा कुछ नहीं होगा गांव वालों ने बताया उन्होंने इसकी शिकायत पहले भी आपूर्ति निरीक्षक पर की थी लेकिन उसका इन लोगों के साथ सांठगांठ है और वह कुछ नहीं करता और लोगों ने कहा उन्हें आपूर्ति निरीक्षक पर भरोसा नहीं है इसकी जांच तहसील अधिकारी से की जाए और इन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए
सोचने वाली बात यह है इन लोगों में इतनी हिम्मत कहां से आती है जो आम जनता को कहीं भी जाने की बोल देते हैं

