अतरौली के सिहानी फरीदपुर में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में पहुंचे बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, श्रद्धालुओं से मिले
1 min readरूपेंद्र कुमार अतरौली


अतरौली के सिहानी फरीदपुर में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में पहुंचे बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, श्रद्धालुओं से मिलेअलीगढ़ जिले के अतरौली क्षेत्र के ग्राम सिहानी फरीदपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह विशेष रूप से पहुंचे। कैलाश बघेल, अध्यक्ष भूमि विकास बैंक के निमंत्रण पर आए मंत्री ने पावन कथा को सुनते हुए कहा कि भागवत कथा के माध्यम से प्रभु भक्ति, धर्म, मर्यादा और सदाचार का जो संदेश मिलता है, वह जनमानस को नई दिशा, ऊर्जा और सकारात्मकता प्रदान करता है।इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया और प्रार्थना की कि प्रभु श्रीराम एवं भगवान श्रीकृष्ण की कृपा समस्त क्षेत्रवासियों पर बनी रहे, सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आए। मंत्री ने ब्यास मनमोहन दास महाराज जी का स्वागत किया तथा परीक्षित तिलक सिंह बघेल जी का भी अभिनंदन किया।कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख मनोज, पूर्व चेयरमैन पवन कुमार, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष भरत सिंह राजपूत, पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह, संतोष बघेल, पंकज बघेल, शैलेंद्र बघेल, सतीश बघेल, नारायण सिंह बघेल, राजेंद्र बघेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

