Up Jansamvad News

Latest News in Hindi

पूर्व सांसद राजू भैया ने किया सांकरा में बाढ़ग्रस्त गांव का दौरा

1 min read

पूर्व सांसद ने किया सांकरा में बाढ़ग्रस्त गांव का दौरा

दादों, संवाददाता। भाजपा नेता व एटा के पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने सोमवार को सांकरा में बाढ़ से प्रभावित गांवों का दौरा किया। किसानों की फसलों में हुए नुकसान का जायजा लिया। साथ ही किसानों को मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया।



पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू भैया बाढ़ग्रस्त गांव हारनपुर कलां, नगला आलिया, गहतोली, गंग किरतोली, सीकरी, डालीपुर, सांकरा, बबरोतिया, हमीदपुर, रुस्तमनगर आदि गांवों में निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व टीम के साथ बाढ़ के पानी भरने से नष्ट हुई फसल का निरीक्षण किया गया। वहीं निरीक्षण के बाद गांव हारुनपुर कलां के पूर्व प्रधान सियाराम शाक्य की अध्यक्षता में बाढ़ग्रस्त किसाने की चौपाल का आयोजन किया गया,




जिसमें पीड़ित किसानों को संबोधित करते हुए राजू भईया ने कहा कि फसल में हुए नुकसान की राजस्व विभाग द्वारा सर्वे कराकर सरकार से मुवावजा दिलाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता कुंवर घमंडी सिंह ने किया। इस मौके पर भूमि विकास बैंक अतरौली के अध्यक्ष कैलाश बघेल,वीरपाल सिंह एडवोकेट, बादाम सिंह यादव, बनी सिंह, मनोज राजपूत, भरत राजपूत, भोजराजसाक्य, पुष्पेंद्र यादव, राजकुमार यादव, यशपाल यादव, सोनपाल गौस्वामी, उर्वेश यादव, सतीश यादव मौजूद रहे।

ROOPENDRA KUMAR
Author: ROOPENDRA KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *